लखनऊ

पहाड़पुर में घर-घर जाकर अक्षत का वितरण, दिया रामलला का निमंत्रण

लखनऊ। प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर की प्राण–प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर में चल रहे उत्सवी वातावरण के बीच शनिवार को पहाड़पुर गाँव के लोग भी शामिल हुए। समाजजनों ने पहाड़पुर और आसपास के क्षेत्र में घर–घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षतों का वितरण किया। इस दौरान लोगों से अपील की कि आगामी 22 जनवरी के लिए सभी लोग अपने–अपने घरों को अयोध्या मानकर सजाएं और प्रभु श्रीराम का भव्य स्वागत करें।

प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में अधिक उत्साह है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र समिति द्वारा सभी को श्री राम जी द्वारा आमंत्रण के रूप मे अक्षत (पीले चावल) के रूप मे भेजा जा रहा है। शनिवार को ग्राम पंचायत पहाड़पुर में अक्षत कलश वितरण करवाया गया।

इस दौरान अक्षत वितरण में रोहित सिंह, कमलेश सिंह, प्रभात पांडे, अजीत पटेल, धर्मवीर विश्वकर्मा व शिव नारायण सिंह आदि रामभक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button