लखनऊ

प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

लखनऊ। मां के प्रति प्रेम, आदर और सत्कार दिखाने लिए जिले भर के विभिन्न स्कूलों में मातृ दिवस मनाया गया। उसमें विद्यार्थियों ने गीत, नाटक और नृत्य से मनोभावना व्यक्त की।

प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में मदर्स-डे मनाया गया। मदर डे के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से हमारे जीवन में मां के महत्व को बताया गया। स्कूल में अध्यापक-अभिभावक सभा में विद्यार्थियों ने मातृ दिवस पर कविता, कहानी नृत्य लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका रश्मि मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर बीईओ श्री राम मूर्ति यादव, एआरपी श्रीमती संध्या द्विवेदी, श्रीमती शुचिता त्रिपाठी व विद्यालय की अध्यापिकाएं श्रीमती रश्मि मिश्रा, नीलम वर्मा, नीलम शर्मा, उमा उपाध्याय, शिक्षामित्र स्नेहलता जोशी, व राजमुन्नी देवी व बच्चों की माताये कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

Spread the love

Related Articles

Back to top button