लखनऊ

‘आपका विधायक आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर में बुजुर्गों को साड़ी व कुर्ता देकर किया गया सम्मानित

ग्राम हरौनी के 4 मेधावियों को साईकल तथा युवाओं को दी गई स्पोर्ट्स किट, सभी ने विधायक डॉ राजेश्वर सिंह का जताया आभार

जनसमस्याओं के समाधान के लिए डॉ राजेश्वर सिंह की अभिनव पहल आपका विधायक आपके द्वार बन गया महाभियान, शिविर सेलाभान्वित हुए हजारों लोग

लखनऊ।  सरोजनीनगर क्षेत्रवासियों के लिए सहज उपलब्धता, संवाद एवं उनके समस्याओं के समाधान साथ ही प्रत्येक पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाने के लिए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा ‘आपका विधायक – आपके द्वार‘ जनसुनवाई शिविर विगत 61 सप्ताह से अनवरत क्षेत्र के अलग–अलग गांवों में आयोजित किया जा रहा है। उसी क्रम में रविवार को ग्रामसभा हरौनी में 61वें‘आपका विधायक – आपके द्वार‘ जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा ग्रामवासियों से सहज संवाद कर उनकी समस्याएं को सूना गया, जनसुनवाई शिविर में आवास, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधी, सड़क, नाली, सोलर लाइट, हैण्डपम्प और मेमो ट्रेन के संचालन में बढ़ोतरी सम्बन्धी करीब 23 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, क्षेत्रवासियों की इन सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों से क्षेत्र के विकास संबंधित सुझाव भी प्राप्त किए गये।

शिविर के दौरान ‘गाँव की शान‘ पहल के अंतर्गत 4 मेधावियों ख़ुशी वर्मा, मयंक चौधरी, रविनेत्री सिंह और आद्या स्तुती को साईकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, बतादें डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा बच्चों को शिक्षा के प्रति निरंतर प्रोत्साहित और सम्मानित करने के क्रम में अब तक 1000 छात्र– छात्राओं को साइकल, टैबलेट और नगद पुरस्कार प्रदान कर समानित किया जा चुका है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संसाधनों के प्रसार के लिए विधायक द्वारा ग्रामसभा हरौनी में 123 वें ‘स्पोर्ट्स क्लब‘ का गठन कर युवाओं को स्पोर्ट्स किट गयी।

साथ ही ग्राम हरौनी की वृद्ध महिलाओं को साड़ी एवं वृद्ध पुरुषों को कुर्ता देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान ‘तारा शक्ति निःशुल्करसोई‘ से क्षेत्रवासियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह अंत्योदय की अवधारणा को धरातल पर साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसमें 61 सप्ताह से अनवरत आयोजित हो रहा ‘आपका विधायक आपके द्वार‘ जनसुनवाई शिविर अहम भूमिका अदा कर रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button