20,000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता के साथ ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ
डॉ. राजेश्वर सिंह एवं अभिनेता संजय दत्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण और यूथ एम्पावरमेंट का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में आज ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ अभूतपूर्व जनसमूह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री संजय दत्त उपस्थित रहे। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित लगभग एक किलोमीटर लंबे रोड शो में 20,000 से अधिक नागरिकों, युवाओं, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
रविवार को लखनऊ पहुंचे श्री संजय दत्त ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आमंत्रण पर कार्यक्रम में भाग लिया। रोड शो के दौरान हजारों नागरिक उनके साथ कदम से कदम मिलाते हुए अभियान के समर्थन में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा,
“मेरे लिए दो विषय अत्यंत भावनात्मक हैं — पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण। सरोजनीनगर मेरा परिवार है, और इसे एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करना मेरा संकल्प है।”
उन्होंने 20,000 से अधिक उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही यह अभियान एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा।
युवाओं को संबोधित करते हुए श्री संजय दत्त ने अपने विशिष्ट अंदाज़ में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, मतदान और नशामुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने पौधारोपण, जल बचत और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया। श्री दत्त ने डॉ. राजेश्वर सिंह को “वास्तविक जीवन का सुपरस्टार” बताते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले जनप्रतिनिधि ही सच्चे नायक होते हैं।
छह आयामों में विस्तारित हरित पहल
‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान को छह प्रमुख आयामों के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा:
1. नेट ज़ीरो स्कूल्स एंड कॉलेजेस
2. नेट ज़ीरो सोसाइटीज़ एंड आरडब्ल्यूएज़
3. नेट ज़ीरो टाउनशिप्स
4. नेट ज़ीरो इंडस्ट्री
5. नेट ज़ीरो विलेजेस एंड सरोवर्स
6. नेट ज़ीरो न्यू पॉलिसी सजेशन एंड इम्प्लीमेंटेशन
यह पहल क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन में कमी, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को संस्थागत रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राजलक्ष्मी सिंह का प्रेरक संबोधन
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण डॉ. राजेश्वर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सुश्री राजलक्ष्मी सिंह रहीं। उन्होंने श्री संजय दत्त का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया तथा पर्यावरण संरक्षण पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा: “वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है जब हम स्वयं से शुरुआत करें।”
‘एनवायरनमेंट वॉरियर्स’ का सम्मान
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया:
• श्री सुनील चौधरी, प्रिंसिपल चीफ कंज़र्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स
• डॉ. उत्कर्ष शुक्ला, डिप्टी डायरेक्टर, लखनऊ जू
• डॉ. पूजा सिंह, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए भगीरथी एन्क्लेव
क्विज विजेताओं को लाखों की पुरस्कार राशि
19 फरवरी को आयोजित एनवायरनमेंटल अवेयरनेस क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया:
प्रथम पुरस्कार (₹1,00,000):
दीपिका मिश्रा एवं सौरभ वर्मा (बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय)
द्वितीय पुरस्कार (₹50,000):
वर्चस्व तिवारी, दिव्या पांडेय एवं दीपक विश्वकर्मा (मॉडर्न कॉलेज ऑफ एजुकेशन)
तृतीय पुरस्कार (₹25,000):
आशा तिवारी, माही यादव एवं ताशु यादव (स्वामी विवेकानंद महिला महाविद्यालय)
डेमोक्रेसी चैंपियंस की घोषणा
युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से ‘डेमोक्रेसी चैंपियंस’ घोषित किए गए।
रामा शंकर त्रिपाठी, मणिक सिंह, बीबी तिवारी, कृपा शंकर शुक्ला, निखिल शर्मा, राजेश त्रिपाठी, के.एन. सिंह, शिविता गोयल, आनंद जोशी, अरुण मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, नेहा सिंह, नीता मल्होत्रा, नाहर सिंह चौहान, अनुराग गुप्ता, कौस्तुभ रस्तोगी, रईस अहमद, देव भाटिया एवं शिवम पांडेय को सम्मानित किया गया।
‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण, युवा सहभागिता और लोकतांत्रिक चेतना के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत का संदेश दिया। व्यापक जनसहभागिता और संस्थागत दृष्टिकोण के साथ यह पहल सरोजनीनगर को एक मॉडल हरित विधानसभा के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।



