स्वच्छ भारत अभियान में बीएसएफ की सराहनीय पहल, दिया स्वच्छता का संदेश
मोहनलालगंज पीएचसी और आसपास के क्षेत्र में चला सफाई अभियान

पंकज सिंह चौहान
लखनऊ (करण वाणी, न्यूज) । स्वच्छ भारत अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 86वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम ने मोहनलालगंज क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया। शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 को उप कमाण्डेन्ट श्री सोनलियन सोन्ताह के नेतृत्व में बीएसएफ जवानों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मोहनलालगंज के प्रांगण एवं उसके आसपास के इलाके में सफाई अभियान चलाया।
जन-जागरूकता पर दिया जोर
इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया और आमजन को स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। श्री सोनलियन सोन्ताह ने कहा, “स्वच्छता केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारे समाज और स्वास्थ्य की सुरक्षा का आधार है। हमहर नागरिक से अपील करते हैं कि वे स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।”
अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी
स्वच्छता अभियान में निरीक्षक सुभाष कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिवाकर भारद्वाज सहित बीएसएफ के जवान सक्रिय रूप से मौजूद रहे। डॉक्टर दिवाकर भारद्वाज ने कहा, “स्वच्छता और स्वास्थ्य आपस में जुड़े हैं। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ जीवन संभव है।”
बीएसएफ जवानों की यह पहल स्थानीय लोगों के लिए प्रेरक रही और स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Up politics गेस्ट हाउस कांड से सत्ता की बुलंदी तक | मायावती की असली कहानी…..



