7000 से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, डॉ. राजेश्वर सिंह का ‘स्वावलंबन मॉडल’
डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल “ताराशक्ति केंद्र” बनी महिला सशक्तिकरण का प्रेरणास्त्रोत, 30 उत्कृष्ट संचालिकाओं को किया सम्मानित

28,000 इको-फ्रेंडली बैग्स के वितरण से डॉ. सिंह की सोच को मिला पर्यावरणीय आयाम, CSR के माध्यम से डॉ. सिंह ने महिलाओं को दी सिलाई मशीनें, प्रशिक्षण व आत्मनिर्भरता
लखनऊ (करण वाणी, न्यूज) । राजनीति में संकल्प और सेवा जब एक साथ चलते हैं, तो बदलाव की नई इबारत लिखी जाती है। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की फ्लैगशिप सामाजिक पहल “ताराशक्ति केंद्र” इसका जीवंत प्रमाण है। शनिवार को आशियाना स्थित विधायक आवास पर आयोजित एक समारोह में विधायक द्वारा 30 सेंटर संचालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को धरातल पर उतारते हुए स्वावलंबन की सच्ची मिसाल पेश की है।
गौरतलब है कि ताराशक्ति केंद्र कोई सरकारी योजना नहीं, बल्कि विधायक डॉ. सिंह की व्यक्तिगत सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। वे सीएसआर फंड के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीनें, संसाधन और प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और परिवार की रीढ़ बन सकें। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अबतक1700 से अधिक सिलाई मशीनें प्रदान कर 150 ताराशक्ति केंद्र स्थापित कराए जा चुके हैं। इन केंद्रों के माध्यम से 7000 से अधिक महिलाएं कौशल विकास के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
ताराशक्ति केन्द्रों की उपलब्धियाँ – समाज में बदलाव की कहानी
1. 28,000 इको-फ्रेंडली बैग्स का निर्माण और सरोजनीनगर के सभी 193 प्राथमिक विद्यालयों में स्टेशनरी के साथ वितरण कर बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा का व्यावहारिक संदेश गया। मातृशक्ति की इस पहल से बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त सरोजनी नगर बनाने का संकल्प लिया।
2. अबतक10,000 भाजपा झंडों का निर्माण, 2027 तक 2 लाख भाजपा ध्वज बनाकर पार्टी को समर्पित करने का लक्ष्य, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपलब्ध कराया संसाधन, यह अभियान` जन जन तक भाजपा को पहुंचाने के लक्ष्य को साकार करेगा
3. 7,000 से अधिक महिलायें बनीं आत्मनिर्भर,1,000 से अधिक परिवारों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हुई।
4. ताराशक्ति केंद्र महिलओं में सामुदायिक भावना और संगठन शक्ति का प्रसार भी कर रहे हैं, इन केन्द्रों से जुडी महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनओं के साथ ही विधायक द्वारा संचालित योजनाओं का सहज लाभ भी सुनिश्चित होता है।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का संदेश:
“अक्टूबर 2022 में मात्र 4 केंद्रों से शुरू हुई यह यात्रा आज 150 से अधिक केंद्रों तक पहुँच चुकी है। मेरा सपना था कि हर प्राथमिक विद्यालय के हर बच्चे तक इको बैग पहुँचे, और आज वह सपना साकार हुआ। 10,000 भाजपा झंडों का निर्माण हमारे संगठन के प्रति महिलाओं की प्रतिबद्धता दर्शाता है। 2027 तक 2 लाख झंडों का निर्माण एक ऐतिहासिक लक्ष्य होगा। मैं सभी मातृशक्ति का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने इस पहल को जन आंदोलन बना दिया।” विधायक ने बताया अगले महीने में 5 नए ताराशक्ति केंद्रों की स्थापना की योजना है।
सेंटर संचालिकाएं: शहरी क्षेत्र:
किरण भंडारी (अर्जुनगंज), रेणु सिंह (गोपालखेड़ा), संतोष (एसजीपीजीआई), पूनम सिंह (नीलमथा), सीमा कनौजिया (रजनीखंड), अर्चना (बंगला बाजार), सीतू (कल्लीपुरब), पूनम (बाबुखेड़ा), नीरज सिंह (रश्मिखंड), बबीता सिंह (देवी खेड़ा), कांति पांडेय (सदरौना), कमला (अलीनगर सुनहरा), प्रतिभा (रामाबाई), सीमा (आज़ादनगर), दीपमाला (वृंदावन योजना)
ग्रामीण क्षेत्र:
प्रियंका (परवर पश्चिम), सुमन (बीबीपुर), आरती मौर्य (पानखेड़ा), कुस्मा (शिवरी), अल्पना (कन्नीखेड़ा), मधु (लतीफ़नगर), रागिनी (बेंती), प्रियंका अवस्थी (रामचौरा), सुनीता/सलमा (मौंदा), अर्चना (कुरौनी), राम दुलारी देवी (जंगलीखेड़ा), मुन्नी देवी (हिम्मतखेड़ा), सरस्वती (गहलवारा), गीता (दोना), उषा (साहिजनपुर)
ताराशक्ति केंद्र आज सिर्फ एक सामाजिक पहल नहीं, बल्कि महिला जागरण का जन आंदोलन बन चुके हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह का यह अभियान न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि समाज की सोच को भी नई दिशा दे रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नारी शक्ति अभिनंदन” के और सी एम योगी की मिशन शक्ति के सपने को सरोजनीनगर की धरती पर सच्चे अर्थों में साकार कर रही है।