राजनीति

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनावः बृजभान सिंह भानु बने महामंत्री, 151 वोटों से जीता चुनाव

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में रमेश प्रसाद तिवारी अध्यक्ष, बृजभान सिंह महामंत्री व भूपेंद्र मणि सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे आ गए हैं। रमेश प्रसाद तिवारी अध्यक्ष चुने गए हैं। महामंत्री पद पर बृजभान सिंह भानु चुनाव जीत गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर भूपेंद्र मणि सिंह को 246 वोट से जीत मिली है। महामंत्री पद पर कुल 2226 वोटिंग हुई थी। बृजभान सिंह ने 151 वोटों से जीत हासिल की है। नवनिर्वाचित महामंत्री बृजभान सिंह को साथी वकीलों ने बधाई दी।

तीन दिन तक चलेगी काउंटिंग सोमवार को हुए चुनाव में 3726 वोट में से कुल 2226 मत पड़े थे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं 93 वकील अलग-अलग पदों पर चुनाव लड़ रहे थे। वोटों की काउंटिंग 10, 11 और 12 सितंबर तीन दिनों तक चलेगी।.

लखनऊ कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के लिए अमरवीर प्रसाद श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, केदार सिंह, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, राजेंद्र कुमार शर्मा और रमेश प्रसाद तिवारी मैदान में थे। वहीं महामंत्री पद के लिए बृजभान सिंह ‘भानु’, और जितेंद्र सिंह यादव ‘जीतू’ के बीच फाइट देखने को मिली।

Spread the love

Related Articles

Back to top button