लखनऊ

लखनऊ में बड़ा हादसा, ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग गिरी-कई लोग दबे

लखनऊ में शनिवार शाम हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई। घटना के वक्त बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। करीब 10 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस बीच, फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एडवांस NDRF की एक टीम और SDRF की दो टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। मलबे से 6 घायलों को बाहर निकाला गया है।

घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें कई मजदूर जमीन पर घायल पड़े नजर आ रहे हैं। एक युवक की मौत की सूचना भी आ रही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में कई कंपनियों का गोदाम बना था। शनिवार को बेसमेंट में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक इमारत टेढ़ी हुई, जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

Spread the love

Related Articles

Back to top button