उत्तर प्रदेश

मैं ठिक कर दूंगा तुमको” भ्रष्टाचार के सवाल पर पत्रकार पर भड़के मंत्री गिरीश यादव…

जौनपुर में यूपी सरकार में मंत्री गिरीश यादव आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आपा खो बैठे, और पत्रकार के साथ उनकी कहासुनी हुई. जानकारी के मुताबीक ये मामला तब तुल पकड़ लिया जब पत्रकार ने नमामि गंगे योजना के तहत गोमती घाटों के सुंदरीकरण पर सवाल किए, मंत्री पत्रकार से जवाब देने के जगह तू-तू, मैं-मैं करने लगे।

लखनऊ। यूपी के जिला जौनपुर में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के राज्यमंत्री गिरिश चंद्र की बदसलूकी सामने आई है. प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकार ने जब मंत्री से विकास कार्यों पर सवाल किया तो मंत्री भड़क उठे. और पत्रकार को धमकी देने लगे. ऐसे में मंत्री गिरीश यादव और पत्रकार में जमकर कहासुनी हुई. आगे विवाद इतना बढ़ गया कि “मैं ठिक कर दूंगा तुमको” देख लेने की धमकी तक दे दी गई. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है और मंत्री चर्चा में बने हुए है।

आपको बता दें कि जौनपुर में यूपी सरकार में मंत्री गिरीश यादव आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आपा खो बैठे, और पत्रकार के साथ उनकी कहासुनी हुई. जानकारी के मुताबीक ये मामला तब तुल पकड़ लिया जब पत्रकार ने नमामि गंगे योजना के तहत गोमती घाटों के सुंदरीकरण पर सवाल किए, मंत्री पत्रकार से जवाब देने के जगह तू-तू, मैं-मैं करने लगे।

इस दौरान, वहां भाजपा के कई मंत्री और कार्यकर्ता मौजूद थे. जहां महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री और जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह साथ में जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे कृपा शंकर सिंह सहित और कई वरिष्ठ नेता भी साथ में मौजूद थे. यह मामला बीजेपी के सदस्यता अभियान के दौरान हुई. ऐसे में मंत्री के पत्रकार के प्रती इस आचरण को देखकर विपक्ष के लोगों ने जमकर निशाना साधा है, और मंत्री पर कार्यवाही की मांग की है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button