लखनऊ

जागरूक मातृशक्ति मंच, लखनऊ ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

जागरूक मातृशक्ति मंच, लखनऊ ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गृह मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन लखनऊ जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार को सौंपा।

लखनऊ। जागरूक मातृशक्ति मंच, लखनऊ के तत्वाधान में पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में गृह मंत्रीभारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली, कूच बिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोपरा) में हुई घटना से अत्यंत व्यथित होकर हम आप को यह ज्ञापन भेज रहे हैं। जागरूक मातृशक्ति मंच, लखनऊ की सदस्यों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखली, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर (चोपड़ा) में हुई घटनाओं से हम बेहद व्यथित हैं। हम उसी की निंदा करने के लिए यह ज्ञापन भेज रहे हैं। पश्चिम बंगाल में महिलाओं की स्थिति दिनप्रतिदिन खराब होती जा रही है। यह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा लगता है जैसे कानून और व्यवस्था केवल शब्दकोशों तक सीमित हो गई है।

एडवोकेट कविता मिश्रा ने कहा संदेशखली, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर (चोपड़ा) की घटनाएं सभ्य समाज के लिए शर्म की बात है। निर्दोष नागरिकों, खासकर महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न पूरी तरह से निंदनीय है। भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली ये घटनाएं हमें तालिबान शासन की याद दिलाती हैं। ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं।

ज्ञापन देने वाली महिलाओं में एडवोकेट कविता मिश्रा, नम्रता शुक्ला, कंचन सिंह, अंजली कटियार, प्रियंका मिश्रा पारुल आदि शामिल रही।

Spread the love

Related Articles

Back to top button