राजनीति

वोटिंग के अगले दिन ही बीजेपी कैंडिडेट कुंवर सर्वेश सिंह का निधन

मुरादाबाद सें भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है, बता दें कि इस सीट पर कल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थी।

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है. बता दें कि इस सीट पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थीकुंवर सर्वेश को बीजेपी की ओर से जब टिकट मिला था, वह तभी से अस्पताल में भर्ती थे. वह कैंसर से पीड़ित थे. सर्वेश सिंह ने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

पेशे से बिजनेस मैन कुंवर सर्वेश कुमार को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक माना जाता था, साल 2014 में सर्वेश सिंह मुरादाबाद से सांसद बने थे. सांसद बनने से पहले वह ठाकुर द्वारा विधानसभा सीट से 4 बार विधायक चुने गए थे. सर्वेश कुमार के बेटे कुंवर सुशांत सिंह मुरादाबाद लोकसभा में ही आने वाली बढ़ापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2014 में कांठ विधानसभा क्षेत्र में हुए लाउडस्पीकर विवाद के दौरान भी सर्वेश कुमार काफी चर्चा में रहे थे।

बता दें कि कल पहले चरण के तहत यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग हुई थी, मुरादाबाद में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था।

Spread the love

Related Articles

Back to top button