राजनीति

कमलनाथ के बाद अब मनीष तिवारी की भगवाधारी बनने की अटकलें

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कमलनाथ के बाद कांग्रेस के एक और पुराने नेता बीजेपी में जाने पर विचार कर रहे हैं। दावाकिया गया है कि कांग्रेस नेता और पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी बीजेपी के संपर्क में हैं और पार्टी छोड़सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया टूटने की आशंका के बीच कांग्रेस के अंदर ही बड़ी टूट की संभावना जताई जा रही है। कमलनाथ केबाद एक और बड़े नेता के पाला बदलने की बातें सामने रही है। 

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता और पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी बीजेपी केसंपर्क में हैं और पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अगर अफवाहें कायम रहती हैं और तिवारी कांग्रेस से सारे रिश्ते तोड़ कर भगवाधारी बन सकते हैं। यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटकाहोगा, जब एक और पुराने नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। 

हालांकि, मनीष तिवारी के एक करीबी सूत्र ने कहा कि कांग्रेस के पुराने नेता को भाजपा से जोड़ने की अटकलेंबकवासहै, क्योंकि वहअपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने में व्यस्त हैं। कांग्रेस सूत्र ने कहा कि वो अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम कररहे हैं और उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें झूठी और निराधार हैं। 

Spread the love

Related Articles

Back to top button