लखनऊ

साईं बाबा के 12वें स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

लखनऊ/सरोजनी नगर। कटी बगिया स्थित श्री साईं हरी प्रेम धाम मंदिर प्रांगण में समिति की ओर से श्री साईं बाबा की प्रतिमा के की प्राण प्रतिष्ठा के 12वें वार्षिकोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हज़ारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुवार होने की वजह से मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े।

श्री साईं मंदिर में आयोजित भंडारे में सुबह से प्रसाद के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। इसमें कई विशिष्ट अतिथि साईं दरबार में शामिल हुए। भंडारे में पूरी सब्जी एवं बुंदिया की व्यवस्था की गयी थी। मान्यता है कि श्री साईं के दरबार में कभी भी किसी के लिए भोजन की कमी नहीं होती है। उनके दरबार से कोई भी भक्त खाली नहीं जाता है।

भंडारे में साईं सेवादारो के सदस्यों एवं साईं भक्तों ने समर्पित भाव से सहयोग किया। इनमें ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिनाम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अंकुर सिंह, दीपक पटेल व विकास पटेल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love

Related Articles

Back to top button