उत्तर प्रदेश

अपना दल एस की प्रदेश कमेटी में लालता सिंह बने प्रदेश सचिव

लखनऊ। अपना दल एस की तरफ से जारी की गई प्रदेश कमेटी की सूची में लालता सिंह चौहान को बौद्धिक मंच में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जानकारी के लिए बता दें कि लालता सिंह चौहान लखनऊ से सरोजनी नगर विधानसभा के पहाड़पुर गाँव के निवासी है, लालता सिंह को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की सदस्यता गृहण कराई थी, तथा राजनीति में ऊंचाईयां छूने का आशीर्वाद भी दिया था, तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देगी, लालता सिंह कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button