लखनऊ

पार्षद ने किया सड़क का शिलान्यास, आवागमन होगा सुगम

सैनिक नगर, रायबरेली रोड की लेन नंबर 12 और 12 D कुल लगभग 300 मीटर का पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास हिमांशु अंबेडकर, पार्षद, शारदा नगर प्रथम ने किया। पुनर्निर्माण से यातायात सुगम होगा लोगों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

इस अवसर पर कालोनी की आवासीय जन कल्याण समिति के संरक्षक कर्नल आदि शंकर मिश्र, अध्यक्ष गजेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकुरआनंद, एचबी पाल, बीएस दशीला, पंचम राम, एस एन यादव, त्रिभुवन सिंह, इंस्पेक्टर सरोज जी, पार्षद प्रतिनिधि आलोक गौतम निर्माण कार्य देख रहे श्याम मौर्य अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

पार्षद ने सभी को आश्वासन दिया कि सैनिक नगर के अधूरे विकास कार्य धीरे धीरे पूरे कराये जाएँगे। कर्नल आदि शंकर मिश्र, गजेन्द्रजोशी उपस्थित सभी निवासियों ने पार्षद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उनकी सराहना की और आशा की कि उनके नेतृत्व में सैनिकनगर कालोनी का निरंतर विकास होता रहेगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button