लखनऊ

डॉ राजेश्वर सिंह की अनूठी पहल ‘गांव की शान’ चार मेधावियों को किया सम्मानित

सरोजनीनगर: कमलापुर में लगा 47वांआपका विधायकआपके द्वार‘, सुनीं गई जनता की समस्याएं

तारा शक्ति नि:शुल्क रसोईसे कमलापुर के ग्रामीणों ने किया भोजन, यूथ क्लब स्थापित कर वितरित की गई स्पोर्ट्स किट

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर चल रहेआपका विधायक, आपके द्वारजनसुनवाई शिविर के अंतर्गत रविवार को ग्राम सभा कमलापुर में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मेंजनता अपनी समस्याओं को लेकर आईं। इसमें विधायक की टीम द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनकेनिस्तारण के लिए त्वरित प्रभावी कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान क्षेत्र की जनता से विकास संबंधितकई सुझाव भी प्राप्त किए गये।

मेधावियों को प्रोत्साहित सम्मानित करने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा चलाई जा रही अनूठी पहलगांव की शानके अंतर्गत ग्रामसभा कमलापुर के चार मेधावियों को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4 मेधावियों मानालीशर्मा (74%), रोशनी वर्मा (70%), मनीष गौतम (63%) और अभिषेक यादव (62%) को साइकिल, घड़ी एवं प्रमाण पत्र दिया गया।

इसके साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिएकमलापुर यूथ क्लबका गठन कर बॉलीबॉल किट प्रदान की गई।इस दौरान मां तारा सिंह जी की प्रेरणा से शुरू हुईतारा शक्ति नि:शुल्क रसोईके माध्यम से लोगों को ताजा स्वादिष्ट भोजनउपलब्ध कराया गया। इसके अलावा कमलापुर निवासी 75 ​र्षीय वृद्धा फूलनदेवी से मिलकर उन्हें श्रीरामरचितमानस की प्रति, अंगवस्त्र सहायता राशि प्रदान की गई।

Spread the love

Related Articles

Back to top button