लखनऊ

रिश्तेदार के घर गई छात्रा हुई लापता, पुलिस से की शिकायत

सरोजनीनगर लखनऊ। चार दिन पूर्व रिश्तेदार के घर गई छात्रा अभी तक वापस नहीं लौटी, परिजनों के काफी खोजबीन करने केबावजूद जब उसका कहीं पता नहीं लगा तो इसकी शिकायत पुलिस से की।

बंथरा थाना क्षेत्र में नर्सिंग की एक 21 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। परिवार ने उसकी काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला।बुधवार को भाई ने बंथरा थाने में इसकी सूचना दी। थाने की पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले जांच की जा रही है।

उन्नाव जिले के दरसवां निवासी एक 21 वर्षीय छात्रा बंथरा थाना क्षेत्र के कटी बगिया/ सराय सहजादी में एक रिश्तेदार के घर रहकरनर्सिंग की पढ़ाई करती थी। बताया गया कि बीती 30 सितंबर को वो अपने मकान मालिक रिश्तेदार को यह बताकर निकली थी कि वोअपनी एक सहेली के साथ किसी नर्सिंग होम में कुछ काम से जा रही है।

इसके बाद वह देर रात तक भी वापस नहीं लौटी। मकान मालिक रिश्तेदार ने इसकी जानकारी छात्रा के घर वालों को दी। इसके बादउसकी तलाश की गई। कई जगहों पर उसके बारे में पता लगाया गया लेकिन कहीं कुछ जानकारी नहीं हुई। बाद में बुधवार को छात्र केभाई ने इस मामले की जानकारी बंथरा पुलिस को दी। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस केअनुसार वो जांच करने के लिए मकान मालिक के घर भी गए थे। जहां उन्हे छात्रा के बारे में पूछताछ करने पर बताया गया कि वो यहां सेअपना सारा सामान भी साथ ले गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button