तेलंगाना के विकास के लिए डबल इंजन सरकार की जरूरत : डॉ. राजेश्वर सिंह

एमएलए प्रवास में तेलंगाना के नरसापुर पहुंचे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, संगठन पदाधिकारियों के साथ की बैठक
तेलंगाना। भाजपा की विचारधारा राष्ट्रप्रथम की है, देशवासियों को भाजपा की नीतियों, नेतृत्व, नीयत पर विश्वास है। भाजपा अपनेमेनिफेस्टो जो कहती है वो करती है, चाहे वो धारा 370 को खत्म करना हो, राम मंदिर का निर्माण हो या ट्रिपल तलाक को समाप्तकरना हो। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें 18 करोड़ से अधिक ऊर्जामयी कार्यकर्ता हैं।
ये बातें भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहीं। इन दिनों डॉ. राजेश्वर सिंह तेलंगाना में आठ दिवसीय विधायकप्रवास कार्यशाला में हैं, प्रथम दिन डॉ. राजेश्वर सिंह ने तेलंगाना प्रवास के दौरान आज नरसापुर विधानसभा, जिला मेडक के TNGO’s Bhavan में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में प्रतिभाग कर मौजूदा राजनीतिक हालातों, विधानसभा के मुद्दों तथा आगामी चुनावसंबंधित रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने सभी से सरल/नमो एप डाउनलोड करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा एवं मंडलस्तर पर सोशल मीडिया एवं आईटी टीम के प्रदर्शन की समीक्षा भी की।
कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियां का उल्लेख किया तो वहीं प्रदेश में शासित बीआरएससरकार पर प्रहार करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि बीआरएस एक राज्य सीमित पार्टी है जोकि भ्रष्टाचार और परिवारवाद में लिप्तहै, यहां केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। तेलंगाना के विकास को डबल इंजन कीजरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व मतों से विजयी होगी। लोगों को पीएम मोदीऔर अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा है।
केसीआर के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार पर करारा हमला बोलते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि के चंद्रशेखर राव केनेतृत्व में तेलंगाना महिलाओं के लिए एक असुरक्षित राज्य बन रहा है, एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है राज्य में महिलाओं के विरुद्धअपराध में 17% की वृध्दि हुई है। सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन है, राज्य में किसानों की सुरक्षा के लिए कोई भी बीमायोजना नही लागू है, बीआरएस सरकार ने राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी नही लागू होने दिया यही कारण है कि पिछले 8 साल में तेलंगाना में 8 हजार किसानों ने आत्महत्या की, किसानों के आत्महत्या के मामले में तेलंगाना का देश भर में चौथा स्थान है।
उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि आज यूपी में डंबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीणविकास हो रहा है। पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर है। डबलइंजन की सरकार में विकास भी डबल होता है।
रविवार को उन्होंने नरसापुर का भ्रमण भी किया और स्थानीय लोगों से भी भेंट की। उन्होंने नरसापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेद्दाचिंताकुंता स्थित जला हनुमान मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित मध्याह्न भोज कार्यक्रममें सभी मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व साथियों के साथ लंच किया, साथ ही क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं वभाजपा की लोककल्याणकारी नीतियों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने नरसापुर विधानसभा में स्थित लायंस आई हॉस्पिटल मेंऔषधीय गुणों से युक्त पत्थरचट्टा का पौधा भी लगाया।
प्रवास के प्रथम दिन का कार्यक्रम नरसापुर स्थित तेलंगाना नॉन गजटेड ऑफिसर्स यूनियन भवन में आयोजित किया गया जहां भाजपाजिलाध्यक्ष ग़द्दाम श्रीनिवास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस गोपी एवं मुरली यादव, नरसापुर विधानसभा संयोजक वी मल्लेश गौड़, मेडक जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रमेश गौड़, जिला महासचिव संगासोनी सुरेश, जिला सचिव के. नागा राजू, आईटी सेल प्रमुखसंदीप, भाजपा के वरिष्ठ नेता – रघुवीरा रेड्डी, नगर अध्यक्ष – औजी गौड़, नरसापुर पार्षद बुचेश यादव, नरसापुर टाउन मंडल अंजी गौड़, नरसापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंह राव, कौडिपल्ली मंडल अध्यक्ष राकेश, शिवनपेट मंडल अध्यक्ष रवि गौड़, कुलचरम मनादलमंडल अध्यक्ष धयाकर, चिलिपचेड़ मंडल अध्यक्ष दशरथ, हथनूर मंडल अध्यक्ष नागप्रभु गौड़, वेल्डुर्थी मंडल अध्यक्ष नरसिमला, मासाईपेट मंडल अध्यक्ष वेणु एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।