अपराध

खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

लखनऊ। अपराधियों ने राजधानी के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव कोरेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आननफानन में थाने की पुलिस मौकेपर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले को जांच पड़ताल करने लगीं, वहीं इसकी जानकारी होते ही थाने पर एसीपी कृष्णा नगर डीसीपी पहुंच गए।

सरोजनीनगर में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या करके लाश को बाग में फेंक दिया गया और हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटना कीजानकारी पर आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। आननफानन में मौके पर पहुंची घटनास्थल पुलिस ने पड़ताल शुरू की युवक कीगला रेत कर हत्या की गई थी। सरोजनीनगर पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बाग में रविवार को एक युवक का खून से लथपथशव मिला। गले पर कटे के निशान हैं युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका है। पुलिस घटना की जांचकर रही है। सरोजनीनगर के पिपरसंड गांव स्थित एक बाग में खून से लथपथ पड़े शव की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।

मृतक युवक अंकित यादव थाना क्षेत्र के ही बेहसा चिल्लावा का रहने वाला था। उसके शरीर पर गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों परधारदार हथियार के चोट के निशान थे युवक का शरीर खून से लथपथ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया जाता है कि अंकित यादव एयरपोर्ट पर संविदा कर्मी था और पिता विजय यादवपुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दीवान हैं। पिता विजय यादव की माने तो अंकित की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल पुलिसघटना की पड़ताल में जुटी हुई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button