लखनऊ

धर्मेंद्र यादव बने लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष

लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल ने नंदी इंटरप्राइजेज के धर्मेंद्र यादव को लखनऊ व्यापार मंडल के सरोजनीनगर विधानसभा परिक्षेत्र का उपाध्यक्ष घोषित किया।

लखनऊ। व्यापारियों के हितों में संघर्षरत लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा के अनुमोदन से लखनऊ उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा की संतुती पर नंदी इंटरप्राइजेज के धर्मेंद्र यादव को लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल के सरोजनीनगर विधानसभा परिक्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नव नियुक्त उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा व्यापारियों के हर सुख दुख में सदैव उनकी सेवा में साथ मे खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी केंद्र सरकार राज्य सरकार के टैक्स भरने के अलावा जिला निगम स्तर के भी कई टैक्सों का भुगतान कर सरकारी खजाना भरता है। ऐसे में सरकार का भी फर्ज बनता है कि वो व्यापारी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाए और उसे मानसम्मान दे। वहीं धर्मेन्द्र यादव ने उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा सहित सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button