राजनीति

जनता की समस्या हमारी समस्या: डा. राजेश्वर सिंह

विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने जुनाबगंज में राजेश सिंह चौहान के निवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया।

लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने जुनाबगंज में राजेश सिंह चौहान के निवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का वादा किया।

विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सार्वजनिक कार्यों के लिए हर समय हम आपके लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें अपना प्रतिनिधि न मानकर सेवक समझें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए बेहिचक कहें, आपकी समस्या हमारी समस्या है। हम और हमारी टीम बेझिझक आपकी समस्या का समाधान करेंगे।

विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग हरौनी रेलवे स्टेशन के ब्रिज की स्वीकृति मिल गई है बहुत जल्द काम शुरू होगा जिससे क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम होगा और ट्रैफिक से निजात मिलेगी। इसके साथ ही 150 से अधिक नई सड़कों का निर्माण और इतनी ही सड़कों का शुद्धीकरण हुआ है। वही चार फ्लाईओवर को स्वीकृति मिली व निर्माण हुआ। खेल प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें अवसर देने के लिए सरोजनी नगर सपोर्ट लीग का आयोजन किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा महानगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला, भाजपा नेता शिवशंकर सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत शुक्ला, केएन सिंह, प्रदीप मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, शिव कुमार सिंह व युवा नेता अवनीश सिंह (लवी) आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button