उत्तर प्रदेश

नारी सशक्तीकरण के सफर को तेज गति से आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी: राज्यपाल

राज्यपाल ने जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का किया लोकार्पण 

किसानों को उपलब्ध कराये गये 3 ड्रोन का उद्घाटन राज्यपाल ने किया

राज्यपाल ने सीतोषण फल, मोटे अनाज, कलेण्डर, मोटे अनाज उत्पादन तकनीक नामक चार पुस्तकों का विमोचन किया

लखनऊ। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा ‘हुनर से रोजगार एवं महिला सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नारी शक्ति के इस सशक्तीकरण के सफर को तेज गति से आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। जब भी नारी शक्ति को अवसर मिला है, देश का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिशा में काफी महिलाओं ने ‘श्री अन्न’ से बने उत्पाद को बनाने, खिलाने और बेचने का काम भी प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य शुरू होने से ‘श्री अन्न’ अनाज को एक नई दिशा मिलेगी और हम मोटे अनाज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकते है।

उन्हांने कहा कि उ0प्र0 के कई विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में 80 प्रतिशत छात्राएं मेडल जीतती हैं और केवल 20 प्रतिशत छात्रों को मेडल प्राप्त हो पाते है। उन्होने कहा कि आज हमारी बेटियॉ अपनी ताकत दिखा रही है। हमारी बेटियां घर से बाहर निकल रही हैं और अच्छा कार्य कर रही है।

श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-धन योजना,रसोई गैस योजना, मुद्रा योजना, गॉव में शौचालय की योजना (इज्जत घर) आदि के लागू होने से महिलाओं को सम्मान मिला है, जिससे उनको अपना रोजगार शुरू करने में सहायता मिल रही है।

इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 4 पुस्तकों सीतोषण फल-डा0 अरविन्द राणा, मोटे अनाज-डा0 के0के0 सिंह, कलेण्डर-कृषि विज्ञान केन्द्र, शाहजहॉपुर एवं मोटे अनाज उत्पादन तकनीक-डा0 आर0के0 नरेश की पुस्तकों का विमोचन किया।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में 32 स्टाल लगाये गये थे, जिसमें महिलाओं ने अपने लघु उद्योग के द्वारा उत्पादित उत्पाद प्रदर्शित किया। प्रदेश की राज्यपाल ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कृषि विश्वविद्यालय में जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का लोकार्पण राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कर कमलों द्वारा किया गया। यह प्रयोगशला लगभग 4.0 करोड से बनकर तैयार हुई। इसमें 10 प्रयोगशालाऐं 4 क्लारूम 1 कॉन्फ्रेन्स रूम, 1 ट्रेनिंग हॉल का निर्माण किया गया है। कृषि विश्वविद्यालय में आज पहली बार किसानों को उपलब्ध कराये गये 3 ड्रोन का उद्घाटन राज्यपाल जी ने किया।

विशिष्ट अतिथि डा0 संजीव बालियान, मा0 राज्य मंत्री, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन, भारत सरकारने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण, महिला स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य के प्रति भारत सरकार ने अच्छा कार्य किया है।

विशिष्ट अतिथि श्री सूर्य प्रताप शाही, मा0 मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, उ0प्र0 ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज वर्तमान सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के बारे में कई योजनाऐं लागू की गयी है जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

कुलपति, डा0 के0के0 सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान व सशक्तिकरण के लिए सतत् चेतना फैलाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर प्रो0 संगीता शुक्ला, कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं कृषि विश्वविद्यालय कुलपति, डा0 के0के0 सिंह भी मौजूद रहे।

 

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button