लखनऊ

चोरों ने नगदी व जेवरात समेत लाखों का माल उड़ाया

बंथरा, लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए की नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर के रहने वाले गिरजा सिंह के घर बीती रात चोरों ने छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरों का ताला तोड़कर बक्सों में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी उठाकर फरार हो गए। गृह स्वामी गिरजा सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। गृह स्वामी गिरजा सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 4 बजे जागा तो देखा कमरों के ताले टूटे हुए थे जेवर तथा नगदी जिसमें रखी थी। दोनों बक्से नहीं थें। यह बात अपने परिजनों को बताई और तलाश शुरू कर दी‌। घर के बाहर कुछ दूरी पर बक्से खाली पड़े हुए थे। बक्से में रखे जेवरात व अन्य सामान गायब थे। गृहस्वामी गिरजा सिंह के मुताबिक जेवरात व नकदी मिलाकर करीब 10 से 12 लाख रुपए के आस पास की चोरी हुई है। थाना प्रभारी डॉ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी का मुकदमा पीड़ित की तहरीर पर लिख लिया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जिस तरीके से चोरी की घटना हुई है और घर में नगदी व जेवरात रखे हुए थे इसकी जानकारी चोरों को थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम बनाकर चोरों तक पहुंचने के लिए प्रयास किया जा रहा है, घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

9 फरवरी को होनी थी बेटे अनुपम की शादी

गिरजा सिंह के बेटे अनुपम सिंह की शादी 9 फरवरी 2023 को होनी थी। इसलिए बहू के लिए जेवरात अभी से बनवाकर रख लिए थे। लेकिन बेटे की शादी होने के पहले ही चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी सहित जेवरात पार कर दिए। गिरजा सिंह ईट भट्टे पर मैनेजर का काम करते हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button