लखनऊ

भारत माता के जयकारों से गूंजा उठा सरोजनी नगर

विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ। चारों ओर तिरंगा झंडा। भारत माता की जय। अमर शहीद अमर रहें। देश के अमर सपूतों की जय जैसे गगनभेदी जयकारों से आसमान गूंज उठा। कुछ ऐसा ही नजारा था कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नगर विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। इसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। कानपुर रोड बनी से पीजीआई तक यह भव्य तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा की शुरुआत विधायक राजेश्वर सिंह, एमएलसी रामचंद्र प्रधान व भाजपा नेता शंकरी सिंह ने सैकड़ों तिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर किया। इस यात्रा का बाजार के दुकानदारों ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा का विशेष आकर्षण ढोल नगाड़ों के साथ जयपुरिया कॉलेज से आए एनसीसी के छात्र थे। इस दौरान जहां से भी यात्रा निकल रही थीं वहां लोगों का जनसैलाब देखने लायक था। लोग भारत माता की जयकारें लगा रहे थे। जहां-जहां से यह यात्रा निकल रही थी वह क्षेत्र पूरी तरह से देशभक्ति में रंगा नजर आ रहा था। युवाओं का देशभक्ति उत्साह हिलोरे मार रहा था। यात्रा में महिलाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं की भारी भीड़ थी। यात्रा के दौरान बरसात होने लगी, लेकिन लोगों में देशभक्ति का ऐसा जज्बा था कि बरसात उनके देशप्रेम के जज्बे को कम नहीं कर सकी। इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। यह उनके देशप्रेम को दर्शाता है। लोगों का जोश देखने लायक है।

विधायक राजेश्वर सिंह ने तिरंगा यात्रा के सीएमएस ऑडिटोरियम पहुंचने पर लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके एक आह्वन पर तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ का वे आभार जताते हैं। उन्होंने कहा वे लोगों के इस प्यार का कर्ज जीवनभर सेवा करके भी नहीं उतार सकते, जब तक हम हैं जनता की सेवा करते रहेंगे। इन्हीं शब्दों के साथ विधायक राजेश्वर सिंह ने यात्रा का समापन किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान, भाजपा नेता शिवशंकर सिंह (संकरी), भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, भाजपा नेता राजकुमार सिंह चौहान, विनय दीक्षित, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमन सिंह चौहान, नेहा सिंह, सुनील शुक्ला (टुन्नू), लवी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद गौतम आदि लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button