देश-विदेश

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय के कर्मचारी को अर्पित की श्रद्धांजलि

सड़क दुर्घटना में हो गई थी मृत्यु, पार्टी द्वारा दी गई एक लाख की आर्थिक मदद

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र कार्यालय के 13 वर्ष पुराने कर्मचारी तेज शंकर सैनी का बीते 28 जून को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इसी को लेकर तेज शंकर सैनी के गृह जनपद रायबरेली में उनकी आत्मशांति के लिए तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया गया।

 

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने मृतक तेज शंकर सैनी के रायबरेली स्थित पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया व परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पार्टी द्वारा एक लाख की आर्थिक मदद मृतक के परिजनों को सौंपा।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी आकाश मिश्रा ने बताया कि विगत 28 जून को अपने घर जाते समय तेज शंकर सैनी मेदांता हॉस्पिटल के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button