लखनऊ

संतोष सिंह लगातार दूसरी बार निर्विरोध बने उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद चारबाग डीपो के सदस्यों ने लगातार दूसरी बार संतोष सिंह को निर्विरोध सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया है।

पदाधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सभी सदस्य उपस्थित थे। वही सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संतोष सिंह को दोबारा उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद चारबाग डिपो का अध्यक्ष चुन लिया।

वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने संतोष सिंह को माला पहनाकर बधाई दी। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि वे सभी के सहयोग से संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए कर्मचारियों के हित में लगातार काम करते रहेंगे। लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने संघ के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button