लखनऊ

पहाड़पुर गांव में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का हुआ जोरदार स्वागत

  • लालता सिंह चौहान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया स्वागत

लखनऊ (करण वाणी, न्यूज)। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के बाद पहली बार अपने कार्यकर्ता लालता सिंह चौहान द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उनके गांव पहाड़पुर पहुंचे जहां पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कैबिनेट मंत्री का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वही मंत्री आशीष पटेल के साथ अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व लालता सिंह चौहान के नेतृत्व में स्कूटर इंडिया चौराहा जुनाबगंज आदि जगहों पर स्वागत हुआ। अपना दल एस के कार्यकर्ता ने ढोल नगाड़ा के साथ गगनभेदी जयकारा लगाकर भव्य स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री द्वारा कहा गया कि चुनाव के समय में जितने भी वादे किए गए हैं, इन सभी बातों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ अवश्य पूरा करेंगे और जहां तक संभव हो सकेगा इससे भी ज्यादा विकास अग्रणी होकर करते रहेंगे।


इस दौरान जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अनुज सिंह, ग्राम प्रधान ललित कुमार, सदस्य क्षेत्र पंचायत महेंद्र सिंह, राम नरेश सिंह, नंदू सिंह चौहान, पवन सिंह, प्रियांशु सिंह, राहुल पाण्डें, कवि शैलेंद्र कुमार व सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकतार्ओं ने मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button